Thursday, October 22nd, 2026

 नर्सिंग इंस्टिट्यूट की छात्राओं के सब्र की परीक्षा लेने को करता था यौन शोषण, गिरफ्तार

खूंटी |
नर्सिंग की छात्राओं के 'सब्र' का इम्तिहान लेने के लिए उनसे छेड़छाड़ और यौन शोषण करने के आरोप में झारखंड के एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के निदेशक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि एनजीओ की ओर से राज्य के खूंटी जिले में चलाए जाने वाले नर्सिंग इंस्टिट्यूट की कई स्टूडेंट्स ने निदेशक पर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया था।

पीड़िताओं के मुताबिक, इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर बबलू उर्फ परवेज आलम छात्राओं के सब्र का इम्तिहान लेने को उन्हें पकड़ कर अपने हाथ उनके कपड़ों में डालता था। आरोपी परवेज आलम पिछले काफी समय से नर्सिंग छात्राओं को अपना शिकार बनाता रहा है।परवेज आलम की करतूतों का खुलासा उस समय हुआ जब कुछ छात्राओं ने अपनी पीड़ा एक समाजिक कार्यकर्ता से शेयर की। छात्राओं की मौखिक शिकायत के आधार पर सोशल ऐक्टिविस्ट लक्ष्मी बखला ने इस संबंध में राज्यपाल को चिट्ठी लिखी।

इसके बाद ब्लॉक डेवलेपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) के अधीन जांच शुरू की गई और स्थानीय महिला थाने की एक टीम को भी इंस्टिट्यूट भेजा गया।जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट खूंटी एसपी आशुतोष शेखर को भेज दी है और एनजीओ के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

# नर्सिंग इंस्टिट्यूट की छात्राओं

Source : Agency

पाठको की राय